Bhartiya Rajyon Ka Sthapna Divas Update 2022

Bhartiya Rajyon Ka Sthapna Divas Update 2022 || भारतीय राज्यों का स्थापना दिवस अपडेट

Bhartiya Rajyon Ka Sthapna Divas Update(Establishment year list of Indian states)

Bhartiya Rajyon Ka Sthapna Divas Update 2022
भारतीय राज्यों का जन्मदिवस 

अगर आप यह नहीं जानते कि भारत के सभी राज्य कब-कब बने थे तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है क्योंकि इस पोस्ट में आपको भारतीय राज्यों का स्थापना वर्ष (Establishment year list of Indian states) का पता चल जाएगा|आपको यह भी पता चल जाएगा कि आप जिस राज्य में रहते हो उसका गठन या स्थापना दिवस क्या है? जब हमारा भारत आजाद हुआ था तब हमारे देश में राज्यों की संख्या 14 हुआ करती थी जो आज 2021 में बढ़कर 28 हो गई है| पिछले वर्ष 2019 में यह राज्य संख्या 29 थी तो इसमें से जम्मू कश्मीर राज्य का स्वतंत्र राज्य का अधिकार समाप्त करके उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था| जिससे यह संख्या 29 से घटकर 28 हो गई थी| साथ में यह और बता रहा हुं कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद इसमें से 2 केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए हैं_ पहला जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख |

आजादी के समय राज्यों की संख्या

आप "भारत के राज्यों की स्थापना" इसके बारे में जानकारी यहां पर पढ़ रहे हो| आजाद होने से पहले हमारा देश 565 राजसी रियासतों, पुर्तगालियों, ब्रिटिश इंडिया (गोरे अंग्रेज) और फ्रांस का गुलाम था| यह चारों मिलकर भारत की जनता पर राज करते थे|

लेकिन जब हमारा देश आजाद हुआ तो 565 देशी रियासतों में से 561 तो भारत में,जनता के लिए,भारत में शामिल हो गई लेकिन 4 देशी रियासतों ने भारत के खिलाफ खड़ी हो गई थी| उन चार रियासतों के नाम थे जूनागढ़, हैदराबाद, कश्मीर और भोपाल। लेकिन हमारे देश के कर्मठ नेताओं ने बड़े प्रयास से 1956 तक इन चारों रियासतों को भारत में मिला लिया था|

भारत में सन 1956 के आते-आते 14 राज्य व 6 केंद्र शासित प्रदेशों प्रदेश बन गए थे| जब 1947 में देश आजाद हुआ था तब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि नाम के States भारत के नक्शे पर नहीं थे|इनके स्थान पर सेंट्रल इंडिया, सेंट्रल प्राॅविंस, बाॅम्बे प्राॅविंस, मद्रास प्रेडिजेंसी यूनाइटेड नाम के स्टेट होते थे | फिर धीरे-धीरे भारत के मानचित्र में परिवर्तन होते गए| भारत के विभिन्न राज्यों की जनता ने भाषा संस्कृति आदि के आधार पर अनेक आंदोलन चलाए और उन आंदोलनों के परिणाम स्वरूप कई राज्यों का पुनर्गठन हुआ|  

2018 तक के भारत में 29 राज्य बन गए थे| लेकिन 2019 में मोदी सरकार ने इनकी संख्या 28 कर दी अब मैं आपको बताता हूं कि भारतीय राज्यों के स्थापना दिवस कब कब है ?

नोट करें: राज्यों का जन्मदिन ???? जब इन राज्यों की अधिकारिक स्थापना हुई थी वहीं अब इनका जन्मदिन माना जाता है । ये सभी इन दिनों को खुशी से झूम कर मनाते भी हैं| इन स्थापना दिवस (जन्मदिन अथवा जन्मदिवस) को राज्य सरकारें विकलांग जनों के लिए मोटराइज्ड व्हीलचेयर, व्हीलचेयर, बैसाखी, आंखों के चश्में, कुष्ठरोगियों के लिए नि:शुल्क दवाईयों का वितरण और अन्य बहुत सारे कार्यक्रम भी आयोजित किया करते हैं। इन स्थापना दिवस समारोह (जन्मदिन अथवा जन्मदिवस) पर एक अति महत्वपूर्ण कार्य भी कर ही देते हैं वो है "पौधारोपण का कार्य " । ये कार्य उस राज्य के विकास में सहायक भी होता है।

राज्यस्थापना वर्ष
1बिहार22 मार्च 1912
2ओडिशा या उड़ीसा01 अप्रैल 1936
3असम26 जनवरी 1950
4उत्तर प्रदेश24 जनवरी 1950
5तमिलनाडु26 जनवरी 1950
6आंध्र प्रदेश01 नवंबर 1956
7कर्नाटक01 नवंबर 1956
8केरल01 नवंबर 1956
9पश्चिम बंगाल01 नवंबर 1956
10मध्य प्रदेश01 नवंबर 1956
11राजस्थान01 नवंबर 1956
12गुजरात01 मई 1960
13महाराष्ट्र01 मई 1960
14नागालैंड01 दिसंबर 1963
15पंजाब01 नवंबर 1966
16हरियाणा01 नवंबर 1966
17हिमाचल प्रदेश25 जनवरी 1971
18मेघालय21 जनवरी 1972
19मणिपुर21 जनवरी 1972
20त्रिपुरा21 जनवरी 1972
21सिक्किम16 मई 1975
22मिजोरम20 फरवरी 1987
23अरुणाचल प्रदेश20 फरवरी 1987
24गोवा30 मई 1987
25छत्तीसगढ़1 नवंबर 2000
26उत्तराखंड9 नवंबर 2000
27झारखंड15 नवंबर 2000
28तेलंगाना02 जून 2014

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Jammu Kashmir and Ladakh)

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 क्या हैं?

5 अगस्त के दिन को भारत की जनता हमेशा याद रखेगी। कुछ बहुत बड़ा कारनामा रचा गया था। इस दिन धारा 370 को जड़ से खत्म कर दिया था। देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने एक विधेयक ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को राज्यसभा में पेश किया था। इसके दो मुख्य बिंदु थे :-↓


1. धारा 370 को जम्मू कश्मीर राज्य से हटाना

2. जम्मू कश्मीर राज्य का संवैधानिक दर्जा समाप्त करना

3. जम्मू कश्मीर राज्य के स्थान पर नए जम्मू-कश्मीर व लद्दाख नाम के केंद्र शासित प्रदेश बनाना


राज्यसभा में इस महान कार्य के पक्ष में 125 वोट और विरोध करने वाले विपक्षियों ने 61 वोट डाले|

गृह मंत्री अमित शाह इस कार्य के लिए हमेशा याद किए जाएंगे|


केन्द्र शासित राज्यों का स्थापना वर्ष
केन्द्र शासित प्रदेशस्थापना वर्ष
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव

26 जनवरी 2020

दिल्ली

9 मई, 1905

पुडुच्चेरी

1नवम्बर, 1954

लक्ष्यद्वीप

1 नवम्बर,1956

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

1नवम्बर,1956

चण्डीगढ़

1नवम्बर 1966
जम्मू और कश्मीर

31 अक्टूबर 2019


लद्दाख

31अक्टूबर 2019

अब तो आप को भारतीय राज्यों का स्थापना वर्ष (Bhartiya Rajyon ka Sthapna Varsh) पता लग गया होगा। 1956 तक का समय तो भारत के राज्यों को संगठित करने में लग गया था। भाषा के आधार पर कई राज्यों का बंटवारा किया गया था।

हमारे सभी राज्यों में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले राज्य का नाम राजस्थान हैं। यह भारत के पश्चिमी हिस्से में स्थित है, इसकी सीमा दोगले और एहसान फरामोश पाकिस्तान से मिलती है। जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश ने बाजी मार रखी है। यह भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। 

अब आपको यह बताना चाहता हूं की  क्षेत्रफल की नजर से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है। गोवा क्षेत्रफल की नजर से सबसे छोटा राज्य हैं और सिक्किम राज्य जनसंख्या की नजर से सबसे छोटा राज्य हैं।

Rajyon ke Punargathan ke Bare Mein McQ 

प्रश्न - राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब लागू हुआ था ?
उत्तर -  दिसंबर 1953 में (in December,1953) 

प्रश्न - किसके नेतृत्व में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया था ?
उत्तर - फजल अली (Fazal Ali) के नेतृत्व में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया था|

प्रश्न - भारतीय संघ में किसी राज्य को शामिल करने का अधिकार किसे होता हैं?
उत्तर - संसद को (Parliament of India) |
 
प्रश्न -राज्यों को  हमारे मूल संविधान में कितने वर्गो में रखा गया हैं?
उत्तर - चार वर्गो में|

प्रश्न - जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर - सर्दियों में जम्मू और गर्मियों में श्रीनगर |

प्रश्न - लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर - लेह (Leh) |

मैं आशा करता हुं कि आपको यह Bhartiya rajyon ka sthapna varshभारतीय राज्यों का स्थापना वर्ष  जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सुझाव हो या आप मुझसें कोई जानकारी शेयर करना चाहते हो तो उसे मैसेज बाक्स में टाइप करें। मुझे आपके सुझाव व जानकारी का इंतजार रहेगा। 
आपसे अनुरोध है कि इस रोचक जानकारी को FacebookWhatsApp आदि पर अवश्य चिपकाएं|
पढ़ेगा इंडिया, तो आगे बढ़ेगा इंडिया, सोच बदलो 🙇

 धन्यवाद सहित 🙏


Comments

Popular posts from this blog

गो/गौ शब्द के रूप Gau Shabd Roop in Sanskrit Grammar study

Kim ke Pulling Shabd Roop in Sanskrit

चर् धातु के रूप Char dhatu roop in sanskrit अभी देखें

साधु शब्द रूप Sadhu Shabd Roop In Sanskrit See Now In Grammar FAQ

हरि शब्द के रूप - Hari shabd roop in sanskrit grammar देखें

फल शब्द के रूप - fal shabd roop in sanskrit grammar study

Likh dhatu roop sanskrit mein