पति शब्द रूप Pati shabd ke roop in sanskrit grammar study

पति शब्द रूप Pati shabd ke roop in sanskrit grammar study

Pati shabd ke roop
नमस्कार साथियों, आज हम sanskrit grammar में पति शब्द रूप को study करेंगे। यहां पर पति शब्द के रूप के साथ-साथ पति का अर्थ, बहुवचन, पर्यायवाची और पति का विलोम शब्द जानेंगे।

पति शब्द रूप Pati shabd ke roop in sanskrit grammar study
पति शब्द रूप image source by PixelLab

पति शब्द का अर्थ:- 
पति शब्द का हिंदी और संस्कृत में मतलब पति ही होता है, जिसको अंग्रेजी मे Husband बोलते हैं।

Pati shabd roop in sanskrit :- यह शब्द रूप व्याकरण में इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द रूप में जाना जाता है। पति शब्द को जब हम मुंह से बोलते(उच्चारण करते) हैं, तो मुंह से आखिरी समय जो आवाज निकलती है, वह 'इ' की होती है। इस तरह यह इकारांत शब्द होता है। पति शब्द, पुरुष जाति का बोध(पहचान) कराता है, इसी कारण से इसको पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते है।

पति शब्द रूप इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द होते हुए भी "मुनि शब्द रूप" से अलग तरीके से बनता है। आप नीचे देख सकते है।

विभक्ति एकवचनम् द्विवचनम् बहुवचनम्
प्रथमापति: पती पतय:
द्वितीया पतिम् पती पतीन्
तृतीया पत्या पतिभ्याम्पतिभि:
चतुर्थी पत्ये पतिभ्याम्पतिभ्य:
पंचमी पत्यु: पतिभ्याम् पतिभ्य:
षष्ठीपत्यु:पत्यो:पतीनाम्
सप्तमी पत्यौ पत्यो: पतिषु
संबोधन  हे पते!हे पत्नी! हे पतय:!

नोट करें :- पति शब्द रूप में सात विभक्तियां और एक संबोधन होता है

पति शब्द का बहुवचन:-
संस्कृत व्याकरण और हिंदी भाषा में पति शब्द का बहुवचन 'पतियों' होता है। मतलब बहुत सारे पति । महाभारत काल में द्रौपदी के बहुत (पांच) पति थे।

Pati ka paryayvachi shabd:-
हिंदी में पति का पर्यायवाची शब्द स्वामी, परमेश्वर, दुल्हा, साजन, अधिपति, नाथ, सुहाग, मर्द , प्रिय, प्राणप्रिया, पिया आदि होते हैं । अब हम पति का पर्यायवाची शब्द संस्कृत में study करेंगे। पति:, कान्त:, नाथ:, भर्ता, ईश:, धव:, स्वामी:, आर्यपुत्र:, वल्लभ:, प्रिय:, जीवनाधार:, प्राणेश: आदि संस्कृत शब्द पति का पर्यायवाची शब्द होते हैं जी।

नोट करें:- आप यह बात याद रखना कि पति शब्द अनेक बार  दुसरे शब्दों के बाद में जुड़कर आ जाता है मतलब समास के रूप में जैसे कि भूपति, कुलपति, अधिपति, नरपति , राष्ट्रपति आदि। ऐसे शब्दों के रूप पति शब्द रूप की तरह से नहीं बनकर मुनि शब्द रूप के समान बनेंगे।
जैसे _भूपति + तृतीया एक वचन = भूपतिना
कुलपति + षष्ठी एक वचन = कुलपते:
भूपति + सप्तमी एकवचन = भूपतौ 

निष्कर्ष:- इस तरह आप सभी ने यहां पति शब्द रूप(Pati shabd roop in sanskrit) को study किया है। इसकी सभी विभक्तियां तीनों वचनों सहित जानी है। इसके साथ ही आप निम्नलिखित शब्द रूप भी जरूर देखें जी:-

आप सभी बहन-भाईयों से निवेदन है कि पति शब्द रूप को अपने दोस्तों को शेयर जरूर करें। आप इसको अपने फेसबुक पेज पर चिपकाएंगे तो हमें बड़ी खुशी होगी जी।

आप अपने अमूल्य सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें जी 🙏

Comments

Popular posts from this blog

तत्/तद् शब्द रूप - Tat shabd roop

Kim ke Shabd Roop किम् शब्द रूप स्त्रीलिंग

Likh dhatu roop sanskrit mein

हिमालय का पर्यायवाची शब्द - Himalaya ka paryayvachi shabd

Chapter 2 McQ Class 8 history vyapar se samrajya tak

Kim ke Pulling Shabd Roop in Sanskrit

Balika shabd roop in sanskrit - बालिका शब्द रूप संस्कृत